सुनोइडिया हिंदुस्तान न्यूज़ की एक आवाज
हिन्दुस्तान न्यूज
शेर सिंह राणा नाम नहीं स्वाभिमान का नाम है यह शख्स जिन्होंने स्वाभिमान के रास्ते पर चलकर देश को दिखाई स्वाभिमान का रास्ता।
शेर सिंह राणा व साक्ष्य जिन्होंने फूलन देवी पर गोली चलाई यह हत्या के मकसद से किया गया काम नहीं था यह उसे अहंकार को मिटाने का नाम था जिसे दुनिया किसी भी वह महिला पुरुष में प्राप्त किसी उपलब्धि के बाद आता है। शेर सिंह राणा ने इसलिए गोली नहीं चलाई कि किसी महिला की हत्या करनी थी इसलिए चलाई की पुरुषों को जिस तरह से अपमानित कर फूलन बाई अहंकार को प्राप्त हो रही थी उसे प्राप्ति के बाद पुरुषों के अस्तित्व पर भी खतरा हो सकता था इसलिए इसको वहीं पर रोकने के लिए शेर सिंह राणा ने यह कदम उठाया था उसके बाद की घटना है कि तिहाड़ जेल में बंद शेर सिंह राणा जी को जानकारी हुई थी पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां अफगानिस्तान में है तो इन्होंने तिहाड़ जेल से फरार होकर और नाम बदलकर उसे स्थान पर पहुंचने में देर ना की जहां पृथ्वी राज चौहान की अस्थियां देखनी थी वहां से उसे निकाल कर सरकार को सपना और फिर अपने आप को सरकार के हवाले कर देना किसी हिम्मती मर्द का ही कार्य था जो पुरुषों व उसमें भी राजपूत जैसे से समाज के सुरक्षा के लिए शस्त्र उठाये जब सुरक्षा बल नहीं था तब समाज की रक्षा क्षत्रिय किया करते थे लेकिन यह वर्ग के पुरूष अपनी संकल्प भूलकर समाज से लडना सीख लिया और अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं और अपना स्वाभिमान भी खो रहे हैं शेर सिंह राणा का कहना है कि अगर आप राजपूत है तो पहले अपने आप को मजबूत करें कम करें सेवा करें धन कमाए अपने झूठ-मुठ के आडंबर कोना फैलाएं और समाज की रक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाएं चाहे जो स्थिति हो पृथ्वीराज चौहान वह राणा सांगा की तरह अपने स्वाभिमान के लिए जीने मरने संकल्प के साथ समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें और स्वस्थ समाज का निर्माण करें।
हिन्दुस्तान न्यूज
सैयद राजा से गाजीपुर एन एच 24 के पुनर्निर्माण का कार्य कर रही है k2 इंफोजेन कंपनी। 140 एम एम बिछाई जाएगी परत।
कई वर्षों से सैयद राजा से गाजीपुर मार्ग जो है तो एन एच ए आई लेकिन देश का सबसे छोटा लगभग 59.1किलोमीटर जिसमें कोई भी टोल नहीं है अपेक्षित यह NHAI कि यह सड़क मानकों को पूर्ण नहीं करती क्योंकि यह एक सामान्य पीडब्ल्यूडी की तरह ही निर्मित है ना इसमें बड़े नालों का प्रावधान है जिससे पानी निकासी की समस्याएं इस सड़क पर परस्पर बनी रहती है जिसकी वजह से सड़के आति खराब हो जाती है और ना ही सुरक्षा के कोई सिंबल इस प्रावधान किया गया है जिसकी वजह से आए दिन कुछ मोड पर हमेशा एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है और इसके बाकी बचे अगल-बगल की जगह है अतिक्रमित रहती हैं अतिक्रमित रहती हैं जिसके वजह से कोई बड़ी गाड़ी खड़ी होती है तो जाम लगने का वजह बन जाती है और एक एंबुलेंस 1033 की व्यवस्था इस सड़क पर खड़ी रहती है इसके प्रावधान की विषय में शायद ही यह उस पर चलने वाली जनता जानती हो और इस पर कंप्लेंट दर्ज करने के लिए जब 1033 आपदा कॉल करेंगे तो टोल की जानकारी न होने पर कंप्लेंट दर्ज करना भी एक जटिल कार्य हो जाता है वर्तमान में करजही जमानियां गाजीपुर क्रॉसिंग पर पानी की निकासी न होने से आए दिन सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बन जा रहे थे जिसको कार्यवाही संस्था थोड़े बहुत रिपेयरिंग से काम चल रही थी लेकिन दिनांक 19 सितंबर 2025 को इसकी जानकारी हिंदुस्तान न्यूज़ पोर्टल ऑनलाइन न्यूज़प्रवीन कुमारश्रीवास्तववह जय देश प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक्स पत्रकार संतोष कुमार शर्मा गाजीपुर को
हुआ जिन्होंने अपने न्यूज़ में उन सड़कों की हालत एन एच के कार्यदाई संस्था के आलाअधिकारियों से संपर्क कर समस्या को गंभीरता से उठाया इसके बाद उसी शाम कार्यदायीसंस्था ने गड़बड़ सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया और ठेकेदार और जेई इत्यादि मौके पर मौजूद रहे और बताया कि मानक के अनुसार सड़कों का निर्माण कराया जाएगा जहां समस्याएं हैं वहां तत्काल प्रभाव से उसको निस्तारित भी किया जाएगा पत्रकारों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आप जैसे लोग जानकारी देने की वजह से हम लोग जल्द से जल्द वहां पहुंचकर उन चीजों को निर्माण करने में सहज हो जाते हैं पत्रकारों ने भी संस्था के ठेकेदार व जेई को धन्यवाद दिया की सूचना पर तुरंत कार्यवाही कर राहगीरों को राहत देने के कार्य में आप सफल हो जाए और इस तरह से त्वरित सुनवाई पर आपकी कार्यवाही लोगों को बड़ी राहत दे रही है लेकिन आगे यह है कि एन एच कि इस सड़क जो सैयदराजा से गाजीपुर की मेन सड़क है यह कब अपने पूरे प्रारूप में बनाया जाएगा जिसमें सारे सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए और यह सड़क बड़ी-बड़ी ट्रकों को चलने योग्य हो और आम आदमी भी राहत पाए इस पर पैदल पटरी नाली नाला इत्यादि और सुरक्षा मानकों के रूप में सड़क लाइट और इत्यादि सुरक्षा मानकों के साथ यह सड़के पूरी तरह सुरक्षित होकर और केंद्रीय सड़कों की तरह बेहतर आवागमन के लिए तैयार हो सके ? मीडिया के माध्यम से इसे शासन के बड़े स्तर पर वह प्रशासन के बड़े स्तर पर पहुंचने का कार्य हमेशा मीडिया बंधु करते रहेंगे।
Hindustan news
सरकार के 2047 तक विकास सील देश की लिस्ट में आने की तैयारी के क्रम में जमानिया ब्लॉक में बीडीओ ने ली ग्राम प्रधानों के साथ मीटिंग। Hindustan news online portal
जमानिया ब्लॉक में लगभग 84 गांव हैं और इस 84 गांव में प्रधान भी होंगे और जब भी ब्लॉक में किसी विकास के क्रम में मीटिंग होती है तो उसमें ग्राम प्रधानों की संख्या 10 से 20 परसेंट ही होती है यह माजरा कल दिनांक 22 सितंबर 2025 को जमानिया ब्लॉक में देखने को मिला कि 2047 भारत को विकासशील देशों की लिस्ट में शामिल करने वह विकास विकसित कर लेने
के क्रम में विकास डेवलपमेंट अधिकारी ने प्रधानों की मीटिंग की लेकिन उसे मीटिंग में ग्राम प्रधानों की संख्या लगभग 10 से 20% ही नजर आई और उसमें जमानिया ब्लॉक के कुछ कर्मचारी भी उसे भीड़ को बढ़ाते दिखे इस क्रम में उन्हें चाय नाश्ते का भी एक बजट तैयार किया जाता है। हर बार किसी मीटिंग के लिए चाय नाश्ते का बजट तैयार किया जाता है और वह पूरी संख्या पर आधारित होता है इसलिए ब्लॉक में शुरू भ्रष्टाचार यहीं से उत्पन्न होता है जिसके लिए वहां के सम्बंधित विकास डेवलपमेंट अधिकारी की जिम्मेदार होते हैं लेकिन उससे बड़ी बात यह एक ही विकास के नाम पर जो मीटिंग ली जाती है उसमें संख्या भी ना के बराबर रहती है तो इस आधार पर कैसे जागरूकता फैलेगी और जब प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि ही गायब रहते हैं तो वह देश का और गांव का विकास कैसे करेंगे जबकि देश का विकास ग्राम सभाओं के विकास पर ही टिका रहता है इस क्रम में उसे सभा में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर जमानिया सहित ब्लॉक प्रमुख जमानिया वह कुछ ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
HINDUSTANNEWS
जमानिया नगर पालिका
अधिशासी अधिकारी
संतोष कुमार
नवरात्र के पावन अवसर व दशहरा के शुभ दिवस पर नगर वासियों को हार्दिक बधाई व अभिनंदन
स्वच्छ जमानियां हमारी पहचान नगर विकास से हो देश का उत्थान
जमानिया रेलवे क्रॉसिंग बाजार में रेलवे क्रॉसिंग में उभरी हुई गिट्टी वाहनों को अपने चपेट में ले रही है जमानिया से संतोष शर्मा की रिपोर्ट
जमानियां स्टेशन बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट अप रेलवे लाइन के बीच गिरी गिट्टी (बजरी) के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी।
रेलवे विभाग द्वारा अब तक इस स्थान पर पिचिंग का कार्य नहीं कराया गया है। इस स्थिति के कारण बाइक सवार अक्सर रेलवे ट्रैक के बीच फंस जाते हैं, जिससे उन्हें अन्य लोगों की मदद से अपनी बाइक को धकेलना पड़ता है। कई बार वाहन चालक संतुलन खोकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोटें भी आती हैं। स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार, बिक्की जायसवाल और मनीष कुमार ने बताया कि ट्रेन गुजरने के बाद जब क्रॉसिंग गेट खुलता है, तो वाहनों को पार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। विशेष रूप से बाइक सवार, टोटो और ऑटो चालक गिट्टी और रेलवे ट्रैक के बीच फंस जाते हैं।लोगों ने रेलवे विभाग से जल्द से जल्द पिचिंग कराकर सड़क को समतल करने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू रूप से हो सके। इस संबंध में पी.डब्ल्यू.आई. के एरिया इंचार्ज दिलीप कुमार ने दैनिक भास्कर के संवाददाता को बताया कि स्थाई पिचिंग का कार्य शीघ्र ही किया जाएगा और तब तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जाएगी।
जमानियां रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर, ले जा रहा था बिहार ६लीटर शराब बरामद
आज दिनांक 08.11.2025 को निरीक्षक प्रभारी दिलदारनगर महोदय के आदेशानुसार शराब तस्करों की धड़ पकड़ अभियान हेतु जमानिया स्टेशन पर उप निरी. राजीव कुमार साथ जमानिया कैंपिंग स्टाफ प्र.आ. जे. एन. मांझी एवं आरक्षी निर्मल कुमार द्वारा गस्त के दौरान गाड़ी संख्या 13238 Dn कोटा पटना एक्सप्रेस समय करीब 18.14 बजे प्लेटफार्म संख्या 1 पर खड़ी हुई उसी दौरान 1 व्यक्ति एक बैग लिए उक्त गाड़ी के कोच संख्या S/2 में चढ़ा शक होने पर पूछ ताछ किया तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया तथा बैग खुलवा कर देखा तो अंग्रेजी शराब पाया गया जिसे अपराध का कारण बताते हुए ट्रेन से उतरा गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास रखें लाल रंग का पिट्ठू बैग को जमानिया प्लेटफार्म नंबर 1 पर खुलवा कर चेक किया गया तो 05 अदद रॉयल स्टेज प्रत्येक धारिता 750 ML प्रत्येक मूल्य 680 रुपए एवं 27 अदद ऑफ्टर डार्क प्रत्येक धारिता 180 ML, प्रत्येक मूल्य 150/ रुपए इस प्रकार कुल 08.610 लीटर अंग्रेजी शराब कुल मूल्य 7450/- रुपया का होना पाया गया। बाद पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम निशांत कुमार उम्र 55 वर्ष पिता निशार कुमार, सा. फुलवारी शरीफ, थाना फुलवारी शरीफ, जिला पटना (बिहार) बताया। उक्त व्यक्ति को अपराध का कारण बताते हुए अवैध रूप से ट्रेन में अंग्रेजी शराब का तस्करी कर ले जाते मौके से पकड़ा गया बाद बरामद शराब को सभी गवाहों के समक्ष जप्ती सूची बनाकर जप्त किया तथा उपरोक्त ब्यक्ति द्वारा अंग्रेजी शराब जो कि एक ज्वलनशील पदार्थ है व शराब प्रतिबंध बिहार राज्य में चोरी छुपे शराब ले जाना के अपराध में गिरफ्तार कर रेलवे सुरक्षा बल थाना दिलदारनगर लाया गया इसके संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर द्वारा सुसंगत धाराओं में उपरोक्त के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया एवं गिरफ्तार व्यक्ति को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने भी लगाई आवाज अलग-अलग यूनियन लेकिन सभी किसान एक किसान संगठनों को अनुशासन की आवश्यकता
आज भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने जमानिया स्थित क्रय केंद्र पर किसान की गोष्टी की जिसमे अलग-अलग यूनियन के पदाधिकारी व किसान भी उपस्थित रहे तहसील अध्यक्ष ने कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अलग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के साथ अन्य किसान यूनियन के पदाधिकारी को भी आमंत्रण किया और अपनी 11 सूत्री मांगों पर प्रकाश डालते हुए किसानों के बीच चर्चा किया इस चर्चा में बताया गया कि किस तरह से सरकार वह उनके अधिकारी व कर्मचारी गण किसानों के साथ अन्याय करने पर तुली है और समय से नहरो की सफाई न करना फसल बीमा का लाभ किसानों को समय से उपलब्ध न करना आपदा में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति ना करना और उचित मूल्य पर फसलों का खरीदारी न करवाना आज किसानों की दुर्दशा का कारण बना हुआ है पूरे देश को खिलाने वाला अन्नदाता स्वयं के विकास में पीछे हैं और पीड़ित है समय-समय पर आत्महत्या करने पर विवश रहता है और आवाज बुलंद करने पर लाठी डंडों से उसका स्वागत किया जाता है लेकिन किसान अलग-अलग संगठनों में अलग-अलग उद्देश्यों को लेकर चल रहे हैं जबकि किसान का केवल एक ही उद्देश्य है खेती करना और अपने देश को अन्न भंडार देना है लेकिन आजादी के बाद से अन्न भंडारण हेतु वह अन्न उत्पादन हेतु सरकार द्वारा जो भी सहायता दी गई वह किसानों के समस्याओं को को और भी बढ़ाती गई है आज बिना खाद के किसान अपने अनाज पैदा नहीं कर सकते और धरती बंजर होती जा रही है और विषैली भी होती जा रही है लेकिन बिना रासायनिक खाद के हम कुछ भी पैदा नहीं कर सकते और इसके लिए भारी भरकम खर्च भी करना पड़ रहा है जिसके वजह से किसानों की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और आय के नाम पर केवल खाना पूर्ति है किसानों की जमीन विकास के नाम पर ले ली जाती हैं और उन्हें मुआवजे के नाम पर धन आवंटन किया जा रहा है लेकिन वह भी नाम मात्र का ही है और जमीनों के जाने से भविष्य की समस्याएं उनके सामने खड़ी रहती हैं उनको जमीन न होने से जीवन भर कृषि करने वाले कृषक भूमिहीन होते जा रहे हैं और उनके परिवार भूखोमरने के लिए सड़क पर आ रहा है क्योंकि रोजगार के नाम पर केवल सरकार के पास आंकड़े हैं और वह भी सीमित ।युवा न खेत का रहा नहीं रोजगार रहा महंगाई इतनी के पैसे खत्म हो जा रहे हैं और युवा भविष्य अंधकार में जी रहा है इसलिए वहां ऊपर से सिर्स नेताओं ने यह कहा कि संगठन भले अलग-अलग भी बनाए जा सकते हैं लेकिन उद्देश्य पर एक साथ मिलकर अगर सरकार के नीतियों पर जो किसान विरोधी हैं मिलकर कार्य करें तो शायद उसे समस्या को हराना हमारे लिए आसान होगा लेकिन आपस में ही वर्चस्व की लड़ाई से हम संगठनों का केवल निजी हित केवल पूरे हो सकते हैं कृषकों के हित में कोई भी उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता इसलिए अब हम संगठनों को एक मंच से सरकार को उनके नीतियों के विरुद्ध में आवश्यक कार्यवाही करने पर विवस करना पड़ेगा ताकि हमारे देश का किसान समृद्ध और खुशहाल बनाने के रास्ते पर अग्रसर हो सके इसके लिए अपनी भूमि को संरक्षित हेतु प्रयास करने होंगे जिससे पहले हमारी खेती और उसमें हमारे भविष्य का निर्माण सुरक्षित दिखे किसान अपनी खेती बारी में लगे हैं तो हमारे बीच से उनका नेतृत्व करने वाला अगर स्वयं के निजी हितों को छोड़कर किसानों के हितों को सामने रख एक विराट आंदोलन जो देश में किसानों की स्थिति को बदल सके इस उद्देश्य के साथ हमें कार्य करना होगा ग्राम स्तर से कृषकों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक चुन चुन कर खत्म करने होंगे आवास, साफ सफाई स्वास्थ्य शिक्षा का अधिकार हमारे किसान व सामान्य आदमी रखते हैं और किसानों के जरिए मजदूर वह अन्य सामान्य व्यक्ति भी इसे छूटा ना रहे इसलिए हम संगठनों को एक होकर सामान्य आदमी के अधिकार की लड़ाई कृषकों के हित को लेकर अब छेड़नी पड़ेगी करो या मरो यही सार्थक रहेगा नहीं तो भविष्य में हमें अपने देश को बचाने के लिए भी अवसर प्राप्त नहीं हो पाएगा क्योंकि पड़ोसी देश का उद्देश्य हमारे देश को हमेशा से खत्म करना ही रहा है जिनके सहयोग में हमारे देश के कुछ लोग हमारे हितैषी बनकर सत्ता में रहकर अपने ही देश को फिर से गुलाम करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं इसलिए हम किसानों को अपने देश में अपने देश की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना वह अपने देश को समृद्ध बनाने के लिए और अपने किसानों को एक स्वतंत्र जीवन देने व समृद्धि बनाने हेतु एक साथ मिलकर पूरे देश में एक सुरक्षित जीवन हेतु भ्रष्टाचार को खत्म करने के साथ अपने विकास के कदम को आगे बढ़ना ही पड़ेगा करो या मरो के साथ अब ग्राम स्तर से आंदोलन को जागृत करके पूरे देश में यह व्यवस्था लागू करनी पड़ेगी जिसके लिए अपने-अपने स्वार्थ को त्याग कर हम लोगो को एक साथ कार्य करना पड़ेगा यूनियन के क्रम में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल व अन्य यूनियन के राष्ट्रीय स्तर से लेकर के जिला व ग्राम स्तर के अधिकारी तक उपस्थित रहे।
## जमानिया रेलवे परिसर में अतिक्रमण और गंदगी: समस्या और समाधान की दिशा में कदम
#
**जमानिया, उत्तर प्रदेश** – जमानिया रेलवे स्टेशन परिसर में हाल के दिनों में अतिक्रमण और गंदगी की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए असुविधा और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो रही हैं। रेलवे परिसर में बढ़ते अतिक्रमण और साफ-सफाई की कमी ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि इस मुद्दे पर तात्कालिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
जमानिया रेलवे स्टेशन, जो पूर्वांचल की एक प्रमुख रेल ट्रांजिट हब है, अब स्थानीय व्यापारियों और अवैध बस्तियों द्वारा अतिक्रमण का शिकार हो गया है। रेलवे ट्रैक के किनारे, प्लेटफॉर्म के चारों ओर, और रेलवे कार्यालयों के पास अवैध ढांचों का निर्माण हो गया है। इस स्थिति ने न केवल रेलवे परिसर की सुंदरता को खराब किया है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया है।
स्थानीय निवासी, राधेश्याम गुप्ता ने कहा, “यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं। अतिक्रमण के कारण हमें स्टेशन के आसपास चलने में कठिनाई होती है। इसके अलावा, गंदगी का आलम तो इतना बुरा है कि कई बार तो हमें सांस लेने में भी समस्या होती है।”
कई यात्रियों ने भी इस समस्या पर चिंता जताई है। माया देवी, जो नियमित रूप से इस स्टेशन का उपयोग करती हैं, ने कहा, “जब मैं अपने बच्चों के साथ स्टेशन आती हूं, तो मुझे हमेशा डर रहता है कि कहीं मेरे बच्चे गंदगी या अतिक्रमण के कारण चोटिल न हो जाएं। रेलवे को इस बारे में कुछ करना चाहिए।”
इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे प्रशासन ने हाल ही में एक बैठक आयोजित की है, जिसमें स्थानीय अधिकारियों और व्यापारियों को शामिल किया गया। इस बैठक में रेलवे विभाग के अधिकारी संजीव कुमार ने कहा, “हम स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने और परिसर की सफाई के लिए अभियान चलाने की योजना बना रहे हैं। यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है कि यात्रियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिले।”
हालांकि, कुछ स्थानीय व्यापारी अपने व्यवसाय के कारण इस अतिक्रमण को बढ़ावा देने के आरोपों को खारिज करते हैं। राजीव सिंह, एक स्थानीय व्यापारी, ने कहा, “हम यहां लंबे समय से हैं और अचानक हमारे व्यवसाय को खतरे में डालना सही नहीं है। हमें एक समाधान की आवश्यकता है, लेकिन हमें भी सुनना चाहिए।”
जमानिया रेलवे परिसर की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए समुचित उपाय करना आवश्यक है। यह केवल रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भी एक साथ मिलकर काम करना होगा।
**निष्कर्षतः**, जमानिया रेलवे परिसर में अतिक्रमण और गंदगी की समस्या एक गंभीर मुद्दा है, जो जल्द से जल्द समाधान की मांग करता है। अगर सभी पक्ष एक साथ आकर प्रयास करें, तो न केवल स्थानीय निवासियों का जीवन सुधरेगा, बल्कि रेलवे स्टेशन की छवि भी बेहतर होगी। आने वाले दिनों में, उम्मीद है कि रेलवे प्रशासन और स्थानीय समुदाय इस मुद्दे को प्राथमिकता देंगे और इसे सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।
हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण,कंबल पाकर वृद्ध गरीब लोगो के चेहरे खिले
चन्दौली सकलडीहा। रविवार को इंटर कॉलेज सभागार में हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 115 वृद्ध महिला और पुरुषों को कंबल प्रदान किया गया। इस दौरान कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक अमरनाथ राय ने हंसू राय की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। उन्होंने कंबल वितरण को कृपा नहीं सहयोग की बात कही। आपको बता दें कि हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से दशकों से कंबल वितरण किया जा रहा है।उसी क्रम में रविवार को भी कंबल वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अमरनाथ राय ने कहा कि सफर ही जीवन है और मंजिल मौत है।क्योकि मंजिल पर पहुचने के बाद इंसान ठहर जाता है।इसलिए निरंतर अपने को सफर में ही रखना चाहिए।यह कंबल वितरण भी सफर ही है।जो निरंतर चल रहा है।उन्होंने कहा कि हंसू राय अब हमारे बीच नही है।वह हमेशा कहा करते थे कि कंबल वितरण दया नही सहयोग है।हम सभी एक दूसरे के सहयोग से ही चल रहे है।देश के विकास में आप का भी बड़ा सहयोग है।मकान बनाने से लेकर सड़क बनाने तक। इसलिए आप हमारे लिए पूज्यनीय है।इस यज्ञ रूपी कार्यक्रम में हम सबको आपलोगो का आशीर्वाद मिल रहा है।यह वरदान से कम नही है।इस मौके पूर्व उप जिलाधिकारी लल्लन राम,आरपी कुशवाहा,गीता सिंह,विद्युत प्रकाश,कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी,सत्य मूर्ति ओझा, किशन वर्मा,दीक्षा अग्रहरि,सुरेन्द्रकांत मिश्रा, तेजू राय,नवनीत प्रवीण श्रीवास्तव राय,रामअवतार राय,सुधा राय, महेंद्र प्रताप गोडसे,कृष्णा गुप्ता,रघुनाथ प्रसाद,अलीम हाशमी,अनिल सेठ राजेश चौहान रमेश कुमार शीतल पाठक, टुना गुरू, कमलेश राय, कैलाश यादव, दीपक सेठ, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण श्रीवास्तव ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे वहीं इस कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार राय के द्वारा किया गया।
कृषि कार्य हेतु ही लेकिन ओवरलोड वाहन जो ट्रैक्टर है सड़क की स्थिति को खराब करते जा रहे हैं और यह तस्वीर बता रही है कि कृषि कार्य हो चाहे अन्य कार्य ओवरलोडिंग हमेशा जनता को सड़क को और पटरियो नुकसान करते हैं फाइल फोटो हिंदुस्तान न्यूज़
अवैध अतिक्रमण और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की कमी से गाजीपुर की सड़कें हो रही हैं असुरक्षित
जमानिया, गाजीपुर: गाजीपुर जिले के जमानिया क्षेत्र में ओवरलोड अतिक्रमण और अन्य अवैध कार्यों के बढ़ते मामलों ने स्थानीय नागरिकों के लिए चिंता का सबब बना दिया है। सड़कें जो पहले से ही जर्जर हैं, अब ओवरलोड वाहनों के कारण और भी असुरक्षित हो गई हैं। स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता और कानूनों के सही लागू न होने से स्थिति और बिगड़ती जा रही है।
जमानिया क्षेत्र में यातायात और सुरक्षा को लेकर स्थानीय निवासियों ने कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। स्थानीय निवासी रामेश्वर यादव ने कहा, "हमारे इलाके की सड़कें बेहद खराब हैं। ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। हम चाहते हैं कि प्रशासन इस पर कार्रवाई करे।"
स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का आरोप है कि अवैध अतिक्रमण और ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान न होना स्थानीय कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती है। अक्सर देखा गया है कि ट्रक और अन्य भारी वाहन निर्धारित वजन से अधिक माल लेकर आते हैं, जिससे सड़कें तेजी से टूट रही हैं और हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
गाजीपुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "हम अतिक्रमण और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक और कानूनी बाधाएँ हैं। हमें सार्वजनिक जगहों पर अवैध निर्माणों को हटाने के लिए उचित अनुमति लेनी होती है, जो कभी-कभी समय लगाती है।"
स्थानीय नागरिकों का एक अन्य समूह, जो ‘जमानिया विकास संगठन’ के तहत काम कर रहा है, ने प्रशासन से वादा किया है कि वे इस मुद्दे को लेकर संगठन की अगुवाई करेंगे। संगठन के सदस्य सुमित सिंह ने कहा, "हम निर्णय लेने वालों को हमारी समस्याओं के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदर्शन करेंगे। हमें अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा।"
गाजीपुर जिले की सड़कें और अन्य अवसंरचनाएं पहले से ही दयनीय स्थिति में हैं। भारी वाहनों का अतिक्रमण आंतरिक परिवहन को बाधित कर रहा है, जिससे सामान्य नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है, तो स्थिति और भी खराब हो सकती है।
समापन: जमानिया, गाजीपुर में ओवरलोडिंग और अवैध अतिक्रमण की समस्या एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता और कानूनों के सही प्रवर्तन की कमी से नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है। सक्रिय नागरिक समाज और स्थानीय संगठनों के प्रयासों से यदि प्रशासन को जागरूक किया जा सके, तो संभव है कि स्थिति में सुधार हो सके। सभी की यही इच्छा है कि गाजीपुर की सड़कें सुरक्षित, सहज और सभी के लिए सुविधाजनक हों।
ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण ।
ग्राम रकौलीथाना सरायलखनसी तहसील सदर जनपद मऊ डॉक्टर श्री कृष्णा लालजी वह गोपाल लाल जी जी घर के मुख्य दरवाजा के ठीक सामने सहन व ग्राम समाज की जमीन है,जो राजकीय हाई स्कूल रकौली के संनिकट है। इस भूमि पर गाँव के शिव प्रताप सिंह पुत्र मकसूदन सिंह अतिक्रमण कर के अवैध रूप से अपना निजी भवन निर्माण करा रहे है, जब कि उसके पास जमीन का कोई कागज व मालिकाना हक नहीं है।निर्माण हेतु परमीशन, रजिस्ट्रेशन, नक्शा या भवन निर्माण संबंधी कोई नियम का अनुपालन नहीं किया गया है,बल्कि निर्माण गृह कानून का उल्लंघन करके किया जा रहा है। उपरोक्त जमीन पर शिव प्रताप सिंह को भूस्वामित्व प्राप्त नहीं है।
विवादित भूमि डॉक्टर श्री कृष्णा गोपाल लाल जी जो अध्यापक वह समाजसेवी रहे हैं और हैं दरवाजे जिस पर शिवप्रताप सिंह गुंडागर्दी के बल पर अवैध भवन निर्माण करा रहे है। जिससे हमारे मौलिक अधिकार सार्वजनिक भूमि पर सबका अधिकार का हनन हो रहा है। शिवप्रताप सिंह ने सार्वजनिक मार्ग के साइड वाल से घेर कर कब्जा कर लिया है, जिसके कारण शांति भंग की संभावना बढ़ गई है। सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु आदेश दिनांक 30.7.2025 को जिलाधिकारी जनपद मऊ ने कर दिया उप जिलाधिकारी व सीओ वह संबंधित ब्लॉक को निर्देशित कर दिया था उसको कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।
जिससे बाहुबली की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है जिसे अपराध भी बढ़ता जाएगा इस मामले का संज्ञान लेना अभी आवश्यक होगा लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस पर बिल्कुल ही ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मीरजापुर पुलिस**प्रेस नोट*दिनांकः31.12.2025*मुख्यालय यू0पी0-112 व जनपद मीरजापुर-112 की संयुक्त टीम द्वारा आपात सेवा यूपी-112 की
*हिंदुस्तान न्यूज़ मिर्जापुर आरजू श्रीवास्तव की रिपोर्ट “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर-नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी लाइन-गायत्री यादव के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद मीरजापुर राणा प्रताप सिंह, मुख्यालय यू0पी0-112 द्वारा भेजी गयी टीम के साथ यूपी-112 जनपद-मीरजापुर पर आपातकालीन सेवा को अत्यधिक सुदृढ़ बनाने, पीड़ित को त्वरित सहायता पहुंचाने, आम जनमानस को जागरूक करने, पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने तथा अपराधिक गतिविधियों के रोकथाम हेतु पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में रिक्रूट आरक्षीगण तथा महत्वपूर्ण स्थानों यथा-रेलवे स्टेशन मीरजापुर व जीआईसी ग्राउण्ड महुवरिया पर मुख्यालय यू0पी0-112 लखनऊ द्वारा भेजी गयी नुक्कड़ नाटक दल (जिसमें पुरूष व महिला दोनों सम्मिलित है) तथा एलईडी वैन दल के माध्यम से यू0पी0-112 आपात सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया । इस कार्यक्रम के दौरान अत्यधिक संख्या में बच्चे/महिलाएं, राहगीर, यात्रीगण इत्यादि मौजूद रहें, जिनको यू0पी0-112 आपात सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी ।
इस कार्यक्रम से लोग जागरूक होंगे तथा समाज में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी एवं महिला व बच्चों की सुरक्षा में सुधार होगी । कोई भी व्यक्ति रात्रि के समय बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर अथवा या अकेले यात्रा के दौरान असुरक्षित महसूस होने पर यू0पी0-112 पर कॉल करेगा तो पीआरवी उनकी त्वरित सहायता करेगी तथा उनको सुरक्षित गन्तव्य तक पहुंचाएगी । यू0पी0-112 जनपद मीरजापुर लगातार आपातकालीन सेवा को और बेहतर बनाने के लिए सतत् प्रयासरत है ।
जिला रिपोर्टर आरजू श्रीवास्तव मिर्जापुरजिला मिर्जापुर तहसील चुनार के अंतर्गत देवरिया ग्राम सभा के खेल मैदान अराजी नंबर 158 रकबा
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों व निर्देशो के वावजूद अवैध संक्रमणकारियों से कब्जो को मुक्त कराने में प्रशासन असमर्थ नजर आ रहा है ग्राम सभा देवरिया तहसील चुनार-जिला - मिर्जापुर स्थित अराजी संख्या (158) जो खेल के मैदान के रुप में अंकित है इस सम्पूर्ण भुमि पर अवैध अतिक्रमण कार्यों द्वारा कब्जा करके आवासीय मकान बना दिया गया है ग्रामीणो द्वारा इस प्रकरण को न्यायलय तहसीलदार के समस्त प्रस्तुत किया गया जिसमें न्यायालय के द्वारा अभयुक्तों के खिलाफ बेदखली क्षतिपूर्ति का आदेश 17/09/2018 को पारित किया गया था परन्तु किसी भी अभयुक्त के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई जिसने ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
तिर्थ यात्रीयों के लिए गंगासागर मेला 2026 में बेहतरीन सेवाएं
गंगासागर मेले का आयोजन 2026 में भदोही के हरदेवपुर में होगा, जिसमें स्थानीय निवासी रत्नेश पाण्डेय झबलू की महत्वपूर्ण भूमिका है। पिछले 18 वर्षों से, श्री विरेन्द्र पाण्डेय और राजेन्द्र पाण्डेय इस मेले का संचालन कर रहे हैं।
तिर्थ यात्रीयों के ठहरने के लिए महेश्वरी भवन, कोलकाता में व्यवस्था की गई है, जहां उन्हें भोजन और यात्रा के लिए बस की सुविधा प्रदान की जाती है। गंगासागर में, उद्योगपतियों जैसे श्री विश्व नाथ अग्रवाल एवं श्री ओम अग्रवाल ने भी ओम भवन में ठहरने और खाने की व्यवस्था की है।
यदि तिर्थ यात्री को कोई दिक्कत होती है, तो नि:शुल्क दवा की भी व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा, कोलकाता वापस लौटने पर महेश्वरी भवन में पुनः ठहरने और प्रसाद का भी ध्यान रखा जाता है।बबलू पाण्डेय दिना नाथ बबलू दुबे विशनु मामा नेता प्रतापगढ़ी अजय दिनेश तिवारी सुरेंद्र डॉ प्रशांत कुमार न जाने कितने भदोही प्रयागराज वाराणसी के लोग सेवा करते हैं इनका सेवा देखकर लगता है गंगासागर बार बार किया जाए
