हिन्दुस्तान न्यूज
जमानिया रेलवे स्टेशन सब्जीमंड में रोजाना लग रहा है जामअधूरा सीसी रोड निर्माण कारण बना है समस्या का
जमानिया रेलवे रोड पर सब्जी मंडी कई वर्षों से लग रही है जिसका रास्ता बहुत ही जर्जर था नगर पालिका जमानिया के क्षेत्र में आनेवला रोड सीसीनर्माण के लिए प्रस्तावित हो चुकाहै लेकिन आधा अधूरा कार्य कर नगर पालिका भी मौन है जिसकी वजह से आए दिन ग्जाम बनी रह रही है जिससे आम जनता काफी परेशान है
HINDUSTANNEWS
किसान महा पंचायतका आयोजन दिनांक 23/ 8./2025 को संपन्न ब्लाक ब्लाक बरहनी ।
विधायक सैयद राजा सुशील सिंह को किया बाध्य किसानों का देंगे साथ।
कई दिनों से बरहनी ब्लाक में जमीन बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में किसानों ने किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए 6000 एकड़ भूमि बरहनी ब्लाक में अधिग्रहित की जाने की आशंका के साथ एक किसान आंदोलन छेड़ दिया था जिसकी आज पुष्टि किसानों के महा पंचायत में हो गई जिसमें विधायक सैयद राजा सुशील सिंह ने यह बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं जमीन की मांग चंदौली जिले में कर रहे थे जिसके तहत 6000 एकड़ की भूमि का सर्वे कराया गया जिसमें लगभग 12 से ऊपर गांव की जमीन जा रही हैं जो किसानों की उपजाऊ जमीन है इस बात का पता होते ही किसानों में जागरूकता लाने हेतु कई किसान संगठन के नेतृत्व ने किसानों को गांव-गांव जाकर जागरूक करने और अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष करने के लिए अभियान छेड़ दिया जिसके लिए जिलाधिकारी चंदौली से भी किसान दिवस के माध्यम से वार्तालाप की गई जिसमें जिलाधिकारी चंदौली ने साफ-साफ यह कहा कि ऐसा कोई प्रोजेक्ट चंदौली के लिए नहीं बन रहा है और ऐसा कुछ होगा तो पहले किसानों को बताया जाएगा लेकिन कई प्रदेशों और कई जिलों में प्रोजेक्ट आ जाते हैं फिर किसने की जमीन अधिकृत की जाती है और वह बेचारे अपने सर्किल रेट और मुआवजे को लेकर भटकते रहते हैं आज भी कई जगह के मुद्दे किसानों के है जिस पर कोई सरकार कोई विचार न करके अपना कार्य करती जा रही है और वह किसान किसी का सहारा ना मिलने की वजह से शोषण में जी रहे हैं और संघर्ष करने पर बाध्य है इसी क्रम में बरहनी ब्लॉक में इस बड़े आंदोलन के वजह से विधायक सैयद राजा सुशील सिंह ने एक महापंचायत के नाम पर अपने टेंट इत्यादि के खर्चे पर किसानों को इकट्ठा कर कर अपनी बात समझने का प्रयास किया लेकिन सरकार के इशारों पर चलने वाले यह विधायक और सांसद जब तक अपने वोटरों की छति का आभास नहीं होता उनका कोई झुकाव नहीं होता है बड़े पैमाने पर आंदोलन ने विधायक को बाध्य होने पर मजबूर कर दिया कि वह किसानों के साथ हो लिए है लेकिन भविष्य में भी धोखे का एक संकेत रहता है जिसके वजह से किसानों ने अपना कमर कस लिया है वादा चाहे कोई कुछ भी करें किसान अपने आंदोलन और अपने बल पर अपनी चीजों को बचाने के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा यह बात श्री संत विलास सिंह भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल ने कहा और हमेशा किसानों की लड़ाई में एक-एक सांस और एक-एक रक्त की बूद लगाने की बात कही और कहा कि हमारे देश के किसान स्वयं कमर कसेंगे तभी देश का हाल बदल सकता है स्वयं अगर मेहनत नहीं करेंगे स्वयं संगठन में नहीं रहेंगे तो कभी भी कोई भी आघात किसानों के साथ हो सकता है और इस आघात का वर्तमान समय में बहुत ही दंश किसान झेल रहा है। पानी बिजली और खाद की समस्या को लेकर किसानों मुकदमा पर मुकदमा अधिकारी करने जा रहे हैं और सरकार भी उनके साथ देने के लिए तैयार है और किसानों को उपेक्षित करना सरकार की आदत बन चुकी है लेकिन कुछ राहत देकर सरकार बड़ी उपलब्धि का वादा करती है किसने की दशा देश में किसी से छुपी नहीं है यह सभी को आभास है लेकिन उन्हें अन्न खाने के लिए किसानों की ही आवश्यकता है इसलिए किसानों को उन्हें इग्नोर करना भी सहज नहीं लगता लेकिन उन्हें ऊपर आने भी नहीं देना चाहते क्योंकि अगर वह ऊपर आएंगे तो शायद उनके लिए अनाज की व्यवस्था कौन करेगा यह एक व्यवस्था संकट गहराने की बात सामने आ जाती है लेकिन किसानों को अगर समृद्ध बनाया जाए और बेहतर बनाया जाए तो शायद सारी समस्याएं खत्म हो सकती हैं।
निजी भूमि में लगा ट्रांसफार्मर , दुर्घटना को दे रहा दावत
आज इसका जिता जागता नमूना सुबह ही देखने को मिला
तहसील समाधान दिवस से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत दर्ज कराई पर मामला शून्य रहा
Patrakar Dr Uday rai
कमालपुर / चंदौली ग्राम सभा इनायतपुर दक्षिण तरफ रोड के किनारे निजी भूमि में लगा ट्रांसफार्मर आज सुबह के वक्त तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर से तेल की फुहार निकलना शुरू हो गया। और साथ में आग की लपेट भी वह आग की लपटे काफी देर तक जलता रहा । वही तेल किसी व्यक्ति विशेष या किसी पशु पर पड़ता तो शायद कुछ और
नजारा देखने को मिलता। गनीमत यही रहा कि उस वक्त कोई मौजूद नहीं था। सबसे बड़ी बात यह है इसकी शिकायत एक्शीयन से लेकर तहसील दिवस यहां तक मुख्यमंत्री पोर्टल तक की गई पर कोई फायदा नहीं हुआ अगर आज कोई बड़ी दुर्घटना हो जाएगी तो सभी अधिकारी मौके पर उपस्थित हो जाएंगे समय से पहले कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा और कमालपुर के जेई तो अपने आप को तोप सिंह समझते हैं। लगभग 50 बार फोन के माध्यम से अवगत कराया गया। लेकिन इस अधिकारी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा। यहां 24 घंटे तार दुर्घटना को दावत दे रहा । सड़क पर चलने वाले राहगीर बच्चे पशु व ग्रह स्वामिओ पर बराबर खतरा बना हुआ है। लाख शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के आला अधिकारियों द्वारा इस पर कोई ठोस पहल नहीं कर पाए । हम लोगों को खतरे की आशंका बराबर बनी हुई है । जहां पर ट्रांसफार्मर लगा है। वह बिल्कुल सड़क के नजदीक है छोटे बच्चे व पशु उस रास्ते से गुजरते हैं तो हमेशा डर बना रहता है। सड़क पर आवागमन हमेशा होता रहता है। निजी भूमि में ट्रांसफार्मर रखे जाने से आए दिन खतरे की संभावना बनी रहती है खासकर रात्रि में कुछ दिखाई नहीं देता है रात्रि में भी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। कई बार हम लोग ट्रांसफार्मर के गड्ढे तथा खंभे से टकरा चुके हैं ।संजोग अच्छा रहा की बाल बाल बच गए। कई बार खंबे के बगल में पुआल रखा था रात्रि में पुआल अपने आप जलने लगा। इस तरह के हादसे ने जाने कितनी बार हो चुका है। उससे बड़ा हादसा आज सोमवार को सुबह में अचानक ट्रांसफार्मर में धुआं निकलने लगा । धुआ के साथ-साथ तेल पिचकारी की तरह फेंकने लगा । संयोग बहुत अच्छा था कि उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था । नहीं तो तेल और आग से बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। शिकायत करने पर विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। इस ट्रांसफार्मर की वजह से घर का निर्माण कराने में काफी दिक्कतें हो रहा हैं । लिहाजा ट्रांसफार्मर व तार को उचित जगह पर नहीं किया गया तो कभी भी किसी समय भीषण दुर्घटना घट सकती है। इस घटना की पूर्ण जिम्मेदारी बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा इनको अंजाम तक पहुंचाएगी।
हिन्दुस्तान न्यूज
सकलडीहा पावर हाउस है डूबा अधिकारी को संज्ञान नहीं
अप्रिय घटना होने की आशंका
सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा विद्युत विभाग का उप केंद्र इस समय जल जमाव से घिरा पड़ा है, जहां आए दिन सैकड़ो की संख्या में उपभोक्ता अपनी बिजली की समस्या को लेकर उपस्थित होते हैं। परंतु संबंधित अधिकारियों के लापरवाही के कारण पिछले कई दिनों से पावर हाउस पानी में डूबा पड़ा है। ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारियों को इस जल जमाव की समस्या का संज्ञान नहीं है शायद यही कारण है कि अभी तक विद्युत उपकेंद्र पर जल जमाव की स्थिति व्याप्त है। जबकि कुछ माह पूर्व इस जल जमाव की समस्या के निदान को लेकर ब्लॉक के अधिकारियों से चर्चा भी की गई थी। वहीं जल जमाव की समस्या का निदान किए जाने की जानकारी भी प्राप्त हुई थी। परंतु यहां तो पावर हाउस ही पानी में डूबा पड़ा है वहीं अगर समस्या का निदान नहीं हुआ तो हो सकता है इस उपेंद्र से संचालित होने वाली विद्युत व्यवस्था भी बाधित हो जाए, जिससे सैकड़ो गांव की बिजली आपूर्ति ठप होने की आशंका जाहिर हो रही है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से सकलडीहा विद्युत उप केंद्र पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न है। जबकि पिछले वर्ष भी इसी प्रकार से जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी जिसको लेकर वर्तमान विद्युत उपखंड अधिकारी द्वारा समस्या के समाधान किए जाने की बात कही गई थी। वहीं इस समस्या को लेकर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी से भी चर्चा की गई थी कि किसी प्रकार से इस उप केंद्र पर जल जमाव की समस्या का निदान किया जाए। जिस पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही समस्या का निदान किए जाने की बात कही गई थी। परंतु यह सारे वादे उसी दरमियान तक सीमित रह गए और आज स्थितियां है कि सकलडीहा पावर हाउस ही पानी में डूबा पड़ा है।
जमानिया सब्जी मंडी में कीचड़ से सन गई सीसी सड़क। हिंदुस्तान न्यूज़
जमानिया रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी में कुछ दिन पूर्व सीसी रोड का निर्माण किया गया जिसके विवाद में आधी सड़क बनी है और आधी सड़क डाउन लाइन पर है दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर पालिका ने उसे पर थोड़ी सी राबिश गिरा करके उसे समस्या का समाधान किया लेकिन इस समाधान को बारिश ने ऐसा बिगड़ा है की पूरी सड़क कीचड़ से सन गई है और लोगों को आने-जाने में समस्याएं हो रही है पूरी सड़क बनने का इंतजार वहां के निवासी कर रहे हैं लेकिन कब बनेगी कोई पता नहीं नगर पालिका अध्यक्ष भी केवल आश्वासन पर आश्वासन दे रहे हैं और राहगीरों को तमाम समस्याएं रोज की रोज झेलनी पड़ रही हैं कभी जाम की समस्याएं होती है तो कभी घायल राहगीर हो जाते हैं इन सब समस्याओं को देखते हुए उप जिलाधिकारी को भी संज्ञान दिया जा रहा है लेकिन इस पर तात्कालिक प्रभाव से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है इसको स्लोपन के लिए पहले से सीसी रोड पर गिट्टी और बालू इत्यादि से स्लोपन करने का राय दिया गया था लेकिन दुर्गा पूजा की जल्दी बाजी में राबिश गिरा कर समस्या का समाधान किया गया लेकिन बारिश होते ही यह समस्या और गंभीर रूप ले लिया है अब देखते हैं कि नगरपालिका क्या व्यवस्था करती है ताकि सब्जी मंडी के राहगीरों को राहत मिल सके लेकिन कई महीनो से यह समस्या बनी पड़ी है और नगर पालिका जमानिया को कोई सुध नहीं है की समस्या का समाधान कैसे किया जाएगा और प्रशासन भी मौन है और वर्तमान सरकार भी इस समस्या का समाधान करने में असफल महसूस कर रही है
काव्य पाठ का हुआ मंचन कवियों ने लगाई कविताओं की लड़ी । हिंदुस्तान न्यूज पोर्टल वाराणसी
एमआर जयपुरिया बाबतपुर वाराणसी में विश्व हिंदी शोध संवर्धन अकादमी
नई शदी के स्वर्ण ५ (समवेद काव्य संग्रह) का लोकार्पण काव्य पाठ एवं हिंदी साहित्य में राष्ट्रीय चेतना विषयक चिंतन का आयोजन किया गया जिसमें कई कवि एवं कवित्रियों ने भाग लिया।
जिसके केंद्रीय निदेशक हीरालाल मिश्र मधुकर जी थे और संयोजन में केशव जलन भाई जी श्री नारायण खेमका दीपक कुमार बजाज डाक्टर चंद्रपाल सुकुमार डा शंभू नाथ शास्त्री अनूप कुमार भोलानाथ त्रिपाठी गिरीश काशी केय डॉक्टर अलका दुबे सहित बहुत श्रोतागण मौजूद रहे।
सैयद राजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बार काउंसलिंग के नए पदाधिकारी सहित अध्यक्ष का किया सम्मान। हिंदुस्तान न्यूज़
आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को चंदौली के बार काउंसलिंग सभागार में मनोज सिंह डब्लूपूर्व विधायक सैयद राजा चंदौली ने बार काउंसलिंग के अध्यक्ष व नवजात पदाधिकारी का माला फूल के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मान किया और चंदौली के विकास में सहयोग मांगा और कहा कि मैं हमेशा जनता के बीच में जनता की आवाज बनाकर के जनता के हित का कार्यकर्ता हूं जिसमें आपका सहयोग अपेक्षित है मैं विधायक तो नहीं बन पाया लेकिन मैं लगातार जनता के बीच में जाकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने का सतत प्रयास करता रहता हूं जिसमें अगर मुझे विधायक बनकर दोबारा अवसर मिला तो मैं शायद पूरे बल के साथ चंदौली की जनता को विकास की धारा से जोड़ सकूंगा और कहा कि आज चंदौली के अंदर भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है और उसकी लड़ाई हमें और कानून को मिलकर लड़नी है और कानून की पढ़ाई आप वकीलों ने ही की है तो अपने इस क्रम में ऐसी लड़ाई लड़े की किसी भी गरीब व्यक्ति मजबूर व्यक्ति को शोषण का शिकार न होना पड़े और वह गलत केश में फंस कर अपनी जान गवानी पड़े इसलिए बार काउंसलिंग के पदाधिकारी से अनुरोध किया कि वह न्याय हित में अपना कार्य करते रहे उसमें मनोज सिंह डब्लू पूरा सहयोग करेंगे और मनोज सिंह डब्लू का भी सहयोग आप जैसे वकीलों और पदाधिकारी से अपेक्षित रहेगा इस अवसर पर मनोज सिंह डब्लू ने जिले में हो रहे भ्रष्टाचार पर प्रकाश डाला किसानो के साथ हो रहे दोहरा व्यवहार को भी बताया और प्रशासन की भ्रष्टाचार पर भी प्रकाश डाला दोहरी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार होते हुए भी भ्रष्टाचार पर कोई कंट्रोल नहीं है जिसके लिए वह निरंतर अपनी आवाज सरकार के सामने लगाते हैं लेकिन भ्रष्टाचार पर ऐसा शिकंजा कसने में सरकार नाकाम है और भ्रष्टाचार की जड इतनी जड़ गई है कि उसे उखाड़ना अभी मुश्किल हो रहा है उन्होंने कहा कि अगर सरकार बदलती है तो इस क्रम में वह पूरे प्रयास से भ्रष्टाचार को दूर करने का प्रयास करेंगे फिलहाल वह चंदौली के नेतृत्व में एक नेता की तरह अपनी भूमिका निभाते हैं जनता भी उनकी आवाज को भली भांति सुनती है लेकिन सरकार के निरंकुश रहने से अभी जनता आहत है और लगातार भ्रष्टाचार से समस्याएं उत्पन्न हो रही है जो काफी घातक है और बार काउंसलिंग के पदाधिकारी से अनुरोध किया हुआ न्याय की लड़ाई में उनका सहयोग करें और जनता का भी सहयोग करें किसी भी मुकदमा को लड़ने से पहले थोड़ी छानबीन करके यह जांच में एक कहीं किसी निर्दोष को सजा ना मिले और वह इस भ्रष्टाचार के चक्र में फंसकर पीस ना जाए इन सब बातों पर सैयद राजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बार काउंसलिंग के सभागार में सबका मन मोह लिया और अपनी बातों से यह भरोसा जताया कि वह जनता के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे।
श्रीमद भागवत कथा में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया धर्म एवं भक्ति का संदेश
जमानिया। सैदाबाद स्थित केपी महिला महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिल रही है। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं तथा धर्म, भक्ति और संस्कारों से संबंधित प्रेरणादायक संदेशों को आत्मसात कर रहे हैं।
कथा व्यास ने अपने प्रवचनों में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति की महत्ता तथा मानव जीवन में सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है।
भव्य रूप से सुसज्जित पंडाल में आकर्षक सजावट, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था तथा उत्कृष्ट ध्वनि प्रणाली श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कथा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन एवं जयघोषों के साथ भक्ति भाव में सराबोर दिखाई दिए।
आयोजन समिति द्वारा कथा के सीधा प्रसारण एवं रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था की गई है, जिससे अधिकाधिक लोग इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ प्राप्त कर सकें। श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
आयोजकों के अनुसार कथा का समापन 7 जून को विशेष पूजन, हवन एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। क्षेत्रवासियों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बताया।
जमानिया: रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर 17 में नारकीय हालात, ओवरफ्लो नाली और गंदगी से स्थानीय लोग परेशान
जमानिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 (रेलवे स्टेशन मार्ग) में इन दिनों स्थानीय निवासी और राहगीर नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। क्षेत्र की मुख्य नाली पूरी तरह से चोक हो चुकी है, जिसके कारण गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर ओवरफ्लो हो रहा है। स्थिति यह है कि पूरी गली कीचड़ और मलबे से पट गई है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से नाली की सफाई न होने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। नालियों में प्लास्टिक कचरा और सिल्ट जमा होने से पानी की निकासी पूरी तरह ठप है। स्टेशन की तरफ जाने वाले इस मुख्य रास्ते पर हर समय गंदा पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों (जैसे डेंगू, मलेरिया और डायरिया) के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने नगर पालिका प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। लोगों का आरोप है कि इस विकट समस्या की शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं और सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थानीय जनता ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की मुकम्मल सफाई कराई जाए और सड़क को राहगीरों के चलने लायक बनाया जाए।
