हिन्दुस्तान न्यूज

हिन्दुस्तान न्यूज

Hindustan news

Hindustannews

जमानिया क्रॉसिंग बाजार रोड पर जल जमाव

जमानिया क्रॉसिंग बाजार रोड पर जल जमाव

कई बार जल जमाव से परेशान राहगीर जमानिया क्रॉसिंग। हिंदुस्तान न्यूज़ 


जमानिया की सब्जी मंडी में जाने आने का एक ही मार्ग है क्रॉसिंग के पास में कई बार जल जमा हो जाता है जिसकी निकासी नगर पालिका कभी कदार करवा तो देती है लेकिन इसका परमानेंट कोई व्यवस्था नहीं करती जिसकी वजह से राहगीरों को हमेशा जल जमाव का सामना करना पड़ता है घुटने पर पानी लगने के कारण राहगीरों को जमानिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से होकर गुजरना पड़ता है और पैदल लोग तो कई बार फिसल कर गिर जाते हैं और गाड़ी वाले भी कभी कदार फिसलते हुए नजर आते हैं और घायल हो जाते हैं  नगर पालिका जमानियां की दुर्व्यवस्था को देखते हुए कुछ दिन पूर्व ही धरना रत नगर वासी जमानिया इन सब की मांग उठ चुके हैं लेकिन नगर पालिका प्रशासन मौन है और बारिश होने पर अपनी दुर्व्यवस्था की कहानी कहती है लेकिन इसका कोई उपाय नहीं हो पाता है समस्या बनी की बनी रहती है। इस वजह से सरकार की भी किरकिरी होती रहती है

बधाई संदेश

बधाई संदेश

मैं अपने देश नगर व ग्राम के नागरिकों को79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हृदय से पावन पर्व पर हार्दिक बधाई देता हूं और अपने देश के लोगो के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

मैं अपने देश नगर व ग्राम के नागरिकों को79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हृदय से पावन पर्व पर हार्दिक बधाई देता हूं और अपने देश के लोगो के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

मैं अपने देश नगर व ग्राम के नागरिकों को79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हृदय से पावन पर्व पर हार्दिक बधाई देता हूं और अपने देश के लोगो के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

मैं अपने देश नगर व ग्राम के नागरिकों को79वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हृदय से पावन पर्व पर हार्दिक बधाई देता हूं और अपने देश के लोगो के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

सकलडीहा थाना गली में देव दीपावली के दिन प्रजलित दिए

सकलडीहा थाना गली में देव दीपावली के दिन प्रजलित दिए

सकलडीहा बाजार में आधा किलो मिटर तक रोडो के दोनो तरफ जलाये गये दिये 


देवदिवाली के उपलक्ष में राजशाही बाजार थाना गली में आकाश कम्प्युटर से लेकर सी.ओ कार्यालय के बगल में सम्मय माता मंदिर तक कई हजार की संख्या में दीये प्रज्ज्वलित किये गये

 राधा कृष्ण मंदिर भगवान शंकर जी का मंदिर और माता सम्मय जी का मंदिर में भक्तों ने श्रद्धा से दीप प्रज्वलित कर पूजन-अर्चना किया ।

हिंदुस्तान न्यूज़ पोर्टल की विशेष रिपोर्ट प्रयागराज माघ मेला 2026 भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल की टीम चिंतन शिविर 2026

हिंदुस्तान न्यूज़ पोर्टल की विशेष रिपोर्ट प्रयागराज माघ मेला 2026 भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल की टीम चिंतन शिविर 2026

भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल ने राष्ट्रीय चिंतन शिविर 2026 में तीन और राष्ट्रीय मांगों के साथ कुल 25 सूत्रीय मांग सौंपी।


भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त बिलास सिंह असना चंदौली उत्तर प्रदेश भारत 2024 से भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल अपने राष्ट्रीय चिंतन शिविर माघ मेला प्रयागराज में प्रथम वर्ष आठ राष्ट्रीय मांग वह दूसरे वर्ष 2025 में 14 मांग दी गई थी और 2026 में तीन और मांगों के साथ कल 25 प्रधानमंत्री संबोधित और मुख्यमंत्री संबोधित मांग मेला प्रशासन को सौंपी गई और भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि हम और संगठन की तरह सरकार से कुछ मांग नहीं रहे हैं अपना हक लेने के लिए उन्हें सूचित कर रहे हैं हमने मेला में भी कभी राशन नहीं मांगा ईंधन के लिए लकड़ी मांगी जो हमारे ही वृक्षों को काट के वह अपने पूंजी में शामिल करते रहते हैं और जो टेंट मांगा वह भी सुरक्षा के अधिकार के तहत है और बिजली पानी तो सरकार को देनी ही चाहिए सबको इस क्रम में हमारे किसान घर से और दो किसानों के लिए अनाज की व्यवस्था करते हैं तीन दिवसीय आयोजन में हम अपना राशन घर से ले आते हैं और उसमें वहां के प्रशासक के लोगों को भी शामिल करते हैं क्योंकि हम देश को खिलाना जानते हैं और खिलाने वाले को जब समस्याएं हो रही हैं तो यह सरकार सुन क्यों नहीं रही है पूरे देश में एक अवस्थित माहौल चल रहा है और राजनेता अपने खातों में अरवो करोड़ों रुपए छुपाए हुए हैं और अपनी सुविधा के नाम पर भता भी निकाल लेते हैं और आम आदमी के हाथ में ना रहने की व्यवस्था है ना खाने की व्यवस्था है केवल आंकड़े बनाए जा रहे हैं और फ्री में राशन बांटते जा रहे हैं अरे क्यों बांट रहे हैं फ्री में राशन उनको भी काम पर लगाए और जहां तक बूढ़े बुजुर्ग बीमार असहाय इत्यादि की बात है उन्हें संभाल कर अपने पैरों पर खड़ा करने का काम करें हमने यूनिवर्सल आए मांगी है जो ₹5000 महीने की रकम है जो हर नागरिक जो वोट करते हैं जो इस देश के संपत्ति में अधिकार रखते हैं उनको खड़े होने के लिए उनको अपने पैरों पर चलने के लिए पर्याप्त है उससे ज्यादा प्राप्त करने के लिए हर वर्ग को काम करना आवश्यक है और यह ₹5000 फ्री में भी नहीं लेना है हर महीने साल भर में कुछ दिनों के लिए उन लोगों को कम करना चाहिए जो यह ₹5000 भत्ते के रूप में प्राप्त करें साल में 50 दिन काम से समाज के लिए काम करें कहीं भी 4 घंटे के लिए खड़े हो जाएं और अपना सेवा दें और उससे ज्यादा सेवा देने पर वह वेतन का लाभ लें और ताकि और विकास करें। भारतीय किसान यूनियन के चिंतन शिविर में तमाम जिले से तमाम क्षेत्रों से किसान आए और पंचायत में भाग लिया जिसमें प्रमुख जिला चंदौली प्रयागराज मिर्जापुर जौनपुर आजमगढ़ गाजीपुर एवं अन्य जिलों से भी तमाम किसान उपस्थित रहे राष्ट्रीय कमेटी में स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष संत बिलास सिंह सचिव प्रवीन कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय सदस्य बलदाऊ सिंह यादव प्रेम राज मिश्रा जयशंकर प्रसाद प्रशासक सचिव के साथ अन्य प्रदेश पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी प्रयागराज मंडल राजेश कुमार पांडे जिला अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव रजनीश यादव अमरेश अस्थाना प्रयागराज मीडिया प्रभारी भारतीय किसान यूनियन इत्यादि सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

नूरपुर में नहीं बिकेगी नूरी बनाये नूरपुर से दूरी ग्रामीण। हिंदुस्तान न्यूज

हिंदुस्तान न्यूज़ फाइल फोटो

हिंदुस्तान न्यूज़ फाइल फोटो


नूरपुर नगसर थाने के अंतर्गत आने वाला गांव है जो गाजीपुर जिले में स्थित है यहां पर न्यू केपी पब्लिक स्कूल जो कुछ वर्षों से अपनी नींव  रख करके वहां के  शिक्षा विकास का कार्य कर रहा है वहीं आबकारी विभाग ने उसके सामने ही शराब की दुकान खोलने की कसम खा रखी है और बताते हैं कि मानक के अनुसार ही खोली जाएगी विद्यालय और सामाजिक परिषद से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी होगी लेकिन मुद्दा यहां पर खत्म नहीं होता है वहां की ग्रामीणों ने जैसे ही विद्यालय के सामने शराब की दुकान खोलने की बात सुनी वैसे ही पूरे गांव वालों ने उसका बहिष्कार कर दिया और कहा कि विद्यालय जैसा कार्य अगर करना है तो ठीक है नहीं तो शराब से पूरे गांव को बिगाड़ने का काम सरकार करेगी तो उसके खिलाफ हम जरूर अपना आंदोलन करेंगे और जारी रखेंगे इसको समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियनपूर्वांचल गाजीपुर के जिला अध्यक्ष भी ग्रामीणों के साथ आगे आने की बात कह रहे थे कि अगर गांव में किसी भी गांव में अगर गांव के लोगों के विकास में बाधक चीज उन्हें सताएंगे तो पक्का ही उन ग्रामीणों का साथ देकर के उसे समस्या को दमन करने का कार्य हम भारतीय किसान यूनियन  पूर्वांचल करने का कार्य करेंगे आगे अब देखते हैं कि विभाग की कितनी ताकत है कि वह शराब की दुकान खोल ले और सामाजिक ताकत क्या कहती है की बुराई को दूर रख सकता है अथवा नहीं या फिर वह सरकार के सामने झुक जाएगा या समस्या बरकरार रहेगी 

अब आगे की कड़ी में या समाचार पढ़ने को जरूर मिल सकता है 

लगे रहिए हिंदुस्तान न्यूज़ के साथ।

आज रामलीला मैदान जमानिया में धरने पर बैठे जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष अपने ऊपर हुए एफ आई आर के विरोध में।

रामलीला मैदान जमानिया में बैठे नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता हिंदुस्तान न्यूज़

रामलीला मैदान जमानिया में बैठे नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता हिंदुस्तान न्यूज़


बताते चले की दिनांक 8 जुलाई 2026 को नगर पालिका जमानिया अध्यक्ष जयप्रकाश पर एमएलसी प्रतिनिधि द्वारा एमएससी चंचल सिंह के लेटर पैड पर लगभग 408 लाख रुपए के प्रस्ताव का इस्तेमाल भुगतान करने का आरोप कर जमानिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है इसके विरोध में नगर पालिका अध्यक्ष आज रामलीला मैदान पर धरने पर बैठे हैं और मीडिया को जानकारी दिया कि जिस लेटर पैड पर वह वह 408 लख रुपए की प्रस्ताव की बात कर रहे हैं उसकी मुझे कोई आवश्यकता ही नहीं और उससे पहले शासन ने मुझे तीन करोड़ 70 लख रुपए का दीनदयाल उपाध्याय स्कीम के तहत देने की बात कही थी लेकिन उसकी भी आवश्यकता नहीं क्योंकि वह लोन की तरह नगर पालिका पर एक अतिरिक्त भार पड़ता मुझे शासन द्वारा खुद 3 करोड़ 70 लाख का प्रस्ताव मंजूर है तो मैं भला एमएलसी चंचल सिंह के लेटर पैड का इस्तेमाल क्यों करूंगा या करवाऊंगा मुझ पर फर्जी मुकदमे का दबाव बनाया जा रहा है और उनका कहना है कि एक बनिया वर्ग का व्यक्ति इतनी प्रसिद्धि पा रहा है उनको इस बात की एशिया ई जलन हो रही है इसलिए लगातार अच्छे कामों की प्रसिद्धि के कारण वह भयभीत होकर के अपना सामंतवादी विचारधारा थोपने का प्रयास कर रहे हैं और फर्जी तरह से मुकदमे किया जा रहे हैं और मैं धरने पर तब तक बैठूंगा जब तक की मुकदमा वापस नहीं दिया जाता और जब तक यह बात मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी स्वयं तय नहीं करते हैं और इस बातों में निर्णय नहीं लेते हैं तब तक मैं धरने पर बैठा रहूंगा और एमएलसी चंचल सिंह जबरदस्ती अपनी ताकत दिखाने का प्रयास कर रहे हैं और वह जनता से चुने एमएलसी नहीं है जनता के बीच में मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं जनता के बीच में अगर चुनाव हो तो वास्तविकता यह होगी कि चंचल सिंह कभी भी किसी भी पद पर प्रतिष्ठित नहीं हो पाएंगे। भाजपा द्वारा दिए हुए कार्यों को में बहुत बेहतर तरीके से कर रहा हूं और जनता मुझे पसंद भी करती है। और पार्टी में भी मेरी छवि बेहतर है और मुख्यमंत्री जी को इस बात का ध्यान जरूर है। और आगे पार्टी तय करेगी कि सही कौन है और गलत कौन है।

X
यह साइट आपको बेहतर ब्राउज़िंग अनुभव देने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है।
आप उन सभी को स्वीकार कर सकते हैं, या उन कुकीज़ के प्रकार चुन सकते हैं जिन्हें आप अनुमति देने में प्रसन्न हैं।
गोपन सेटिंग
चुनें कि आप इस वेबसाइट को ब्राउज़ करते समय किन कुकीज़ को अनुमति देना चाहते हैं। कृपया ध्यान दें कि कुछ कुकीज़ को बंद नहीं किया जा सकता है, क्योंकि उनके बिना वेबसाइट चलेगा नही।
ज़रूरी
स्पैम को रोकने के लिए यह साइट अपने कांटेकट फ़ॉर्म में Google Recaptcha का उपयोग करती है।

यह साइट ई-कॉमर्स के लिए भी कुकीज़ का उपयोग कर सकती है। यह वेबसाइट के ठीक से काम करने के लिए आवश्यक हैं।
Google सेवाएं
यह साइट कुकीज़ द्वारा आपके बारे में डेटा एकत्र करती है, जैसे आपके देखे गए पेज और आपका IP पता। Google सेवाओं में शामिल हो सकते हैं:

- Google नक़्शा
- Google फ़ॉन्ट
डेटा संचालित
यह साइट कूकीज़ का उपयोग करती हैं, ग्राहकों की आदतें, विज्ञापन रूपांतरणों की निगरानी और ऑडियंस बनाने के लिए।